#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ब्यूरो रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर डॉक्टर प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर के निर्देशानुसार सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज सहारनपुर में कॉलेज प्रधानाचार्य  अजय गुप्ता  की अध्यक्षता में  स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती शिवांक गोड नोडल अधिकारी एन०सी०डी० सेल के द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से श्री मुदस्सर अली जिला सलाहकार के द्वारा कार्यक्रम में  छात्र/छात्राओं  को तम्बाकू सेवन से होने वाले रोगों के साथ साथ नशा मुक्त भारत अभियान और जलवायु परिवर्तन के संबंध में उपर्युक्त जानकारी दी गई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से आए इंस्पेक्टर नवीन राणा  के द्वारा छात्र/छात्राओं को नशे की रोकथाम के लिए मानस पोर्टल के संबंध में एवं टोल फ्री नंबर 1933 की जानकारी दी गई, उनके द्वारा छात्र छात्राओं को नशा बेचने /परोसने वालों से सतर्क रहने और उचित दूरी बनाने की सलाह दी गई।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आए श्री अमित मेहरा चीफ डिफेंस काउंसिल,  के द्वारा पोस्को एक्ट एवं युवाओ से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
       उक्त जागरूक कार्यक्रम में श्रीमती अंजू गलिहान,बुशरा अंसारी एवं कविता कुमारी द्वारा छात्राओं को महिलाओं के पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रमण से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही साथ छात्राओं को योन उत्पीड़न के बारे में बताया गया।
    उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सतयुग आश्रम से  बृजेश पुंडीर एवं नवीन गुलाटी ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निर्दोष कुमार, अर्पित शर्मा व बसंत और  स्वास्थ्य विभाग से जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से श्री मुदस्सर अली, जिला सलाहकार, कुमारी बुशरा अंसारी साइकोलॉजिस्ट,  कविता कुमारी सोशल वर्कर आदि के द्वारा प्रतिभाग कर छात्र/छात्राओं को आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button