#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गौ आश्रय स्थल से पशु चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पिकअप समेत जिंदा बैल बरामद

गौ आश्रय स्थल से पशु चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पिकअप समेत जिंदा बैल बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट—तुषार शुक्ला
गोला खीरी –थाना हैदराबाद  पुलिस ने गौ आश्रय स्थल से पशु चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक जिंदा बैल और पशु ले जाने में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम हैदराबाद स्थित गौ आश्रय स्थल से पशु चोरी किए जाने की सूचना मिलने के बाद थाना हैदराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 241/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शीबू पुत्र रहीश निवासी ग्राम कुकरा, थाना मैलानी, मो. ऐजाज पुत्र मो. एहसान निवासी ग्राम कुकरा, थाना मैलानी, शमीम पुत्र शफीतुल्ला निवासी ग्राम कुकरा, थाना मैलानी, अंकुल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार तथा अंकुल तिवारी पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम मूड़ा सरकटा, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन संख्या UP31T7708 और एक जिंदा बैल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल नितिन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button