#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
सिंगाही में दुष्कर्म आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, घर जमींदोज

सिंगाही में दुष्कर्म आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, घर जमींदोज
ब्यूरो रिपोर्ट—तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को प्रशासन ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान थाना अध्यक्ष राजबहादुर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।





