#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशकौशांबीदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मची अफरा-तफरी

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मची अफरा-तफरी

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त करीब 12 मजदूर अंदर मौजूद बताए जा रहे हैं, जिनके झुलसने की सूचना है।

विस्फोट इतना तेज था कि धमाके की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में फैक्ट्री से उठता धुआं और आग का गुबार दूर तक नजर आने लगा। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री मनौरी में एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एयरफोर्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लगातार पटाखों के धमाकों के चलते रेस्क्यू टीम को अंदर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में लोग झुलसे हुए लोगों को चारपाई पर लेकर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं, कई युवक भी घायल अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल हादसे में कितने लोगों की मौत या कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

📍 प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर | बड़ी खबर

Related Articles

Back to top button