#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में मण्डी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर जेवरात के साथ गिरफ्तार

सहारनपुर में मण्डी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर जेवरात के साथ गिरफ्तार

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, कम्बोह कटहरा निवासी देवेंद्र शर्मा ने गत 15 अक्टूबर को थाना मण्डी में अपने घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद 17 अक्टूबर को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कुतुबशेर निवासी अभियुक्त शाकिब को कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ और अभियुक्त की निशादेही पर पुलिस ने चोरी गई एक सोने की चैन कंटी, एक जेंट्स अंगूठी, एक लेडीज अंगूठी और एक जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त शाकिब पहले भी चोरी और अवैध शस्त्र रखने जैसे कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अनुजपाल और आकाश कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button