#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

उत्कृष्ट कार्यशैली और कानून-व्यवस्था के प्रति समर्पण का परिणाम, निर्यात निगम चौकी इंचार्ज चौधरी सुशील पंवार एडीजी मेरठ जोन द्वारा सम्मानित

उत्कृष्ट कार्यशैली और कानून-व्यवस्था के प्रति समर्पण का परिणाम, निर्यात निगम चौकी इंचार्ज चौधरी सुशील पंवार एडीजी मेरठ जोन द्वारा सम्मानित

संवाददाता- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और असाधारण कार्यकुशलता के बल पर पुलिस विभाग का मान बढ़ाने वाले थाना मंडी क्षेत्र की चौकी निर्यात निगम के चौकी इंचार्ज चौधरी सुशील पंवार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) महोदय, मेरठ जोन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि सहारनपुर पुलिस की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है जो जनसुरक्षा और कानून के राज को सर्वोपरि रखती है। इस अवसर पर उच्चाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें इसी ऊर्जा और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। अपराधियों के लिए खौफ और आमजन के लिए विश्वास का प्रतीक चौधरी सुशील पंवार इससे पूर्व थाना सदर बाजार क्षेत्र की महत्वपूर्ण चौकी खलासी लाइन में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में थाना मंडी की निर्यात निगम चौकी इंचार्ज के रूप में वे अपनी अहम भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। अपने कड़े तेवरों और पेशेवर रुख के चलते वे अपराधियों के मन में कड़ा खौफ पैदा कर रहे हैं, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। उनकी कार्यशैली स्पष्ट करती है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए इस क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है। जनता और पुलिस के बीच मजबूत होती भरोसे की डोर एक बेहतरीन थाना और चौकियों के संचालन का लंबा व सफल अनुभव रखने वाले चौधरी सुशील पंवार अपनी निष्पक्षता, ईमानदारी और सौम्य व्यावहारिकता के लिए जाने जाते हैं। वे महकमे में एक ऐसे अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं जो अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर पुलिस और जनता के बीच के फासले को पाटने का काम करते हैं। उनकी इस कार्यशैली से न केवल क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान भी कई गुना बढ़ा है।क्षेत्रवासी और प्रबुद्ध वर्ग उनके इस सम्मान पर गर्व महसूस कर रहा है। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और ऊर्जावान अधिकारियों से ही पुलिस का इकबाल बुलंद होता है और समाज में सुशासन की मिसाल कायम होती है।

Related Articles

Back to top button