गुरलां हनुमान चौकी आश्रम में नौ कन्याओं का पूजन, महंत पुनीत दास ने भेंट की पानी की बोतलें

गुरलां हनुमान चौकी आश्रम में नौ कन्याओं का पूजन, महंत पुनीत दास ने भेंट की पानी की बोतलें
संवाददाता -सत्यनारायण सेन गुरला
गुरलां (भीलवाड़ा)। शरद नवरात्रि की पावन नवमी के शुभ अवसर पर टेकरी के हनुमान जी हनुमान चौकी आश्रम, गुरलां में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ धार्मिक रीति-रिवाज से कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। आश्रम के महंत पुनीत दास त्यागी महाराज के सानिध्य में आयोजित
इस कार्यक्रम में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला।
महंत पुनीत दास त्यागी महाराज ने नौ कन्याओं को साक्षात देवी मां का स्वरूप मानकर उनका पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने सभी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक चुनरी ओढ़ाई और उनके चरण स्पर्श कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
नौ कन्याओं की पुजन किया और चुनरी ओढ़ाई ओर गिफ्ट के रूप में पानी की बोतल भेट की ओर 22 कन्याओं को देवी मां के रूप में आर्शीवाद लिया फल,मिष्ठान का प्रसाद प्रदान कराया गया
इस पावन अवसर पर कन्याओं को सुरुचिपूर्ण भोजन (प्रसादी) कराया गया। इसके साथ ही महंत जी द्वारा पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश देते हुए सभी नौ कन्याओं को उपहार (गिफ्ट) के रूप में पानी की बोतलें भेंट की गईं। आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों से आश्रम परिसर को गुंजायमान कर दिया।




