#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीत

महुआ गुंदे के लालों ने किया नाम रोशन, हिमांशु और रिशांत का होमगार्ड व पीएसी में चयन

महुआ गुंदे के लालों ने किया नाम रोशन, हिमांशु और रिशांत का होमगार्ड व पीएसी में चयन

पूरनपुर/पीलीभीत। गृह क्षेत्र महुआ गुंदे के लिए गर्व का क्षण है। यहां के होनहार छात्र हिमांशु मिश्रा और रिशांत मिश्रा का उत्तर प्रदेश होमगार्ड व पीएसी में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

दोनों छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सफलता हासिल की है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर वर्दी पाना आसान नहीं होता, लेकिन दोनों युवाओं ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो सफलता जरूर मिलती है।

चयन की खबर मिलते ही गांव में बधाइयों का तांता लग गया। परिजनों, मित्रों और ग्रामवासियों ने दोनों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

इस अवसर पर अखिलेश कुमार यादव (पत्रकार) ने दोनों होनहार छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आप दोनों ने न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे महुआ गुंदे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मैं भगवान भोलेनाथ से आप दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
ग्रामवासियों ने भी दोनों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button