नगर निगम पार्षद चुनाव में सेन समाज की उपेक्षा, प्रबुद्धजनों ने दर्ज कराया विरोध

नगर निगम पार्षद चुनाव में सेन समाज की उपेक्षा, प्रबुद्धजनों ने दर्ज कराया विरोध
ब्यूरो रिपोर्ट –सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा – नगर निगम पार्षद चुनाव को लेकर टिकट वितरण में सेन समाज को अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर समाज के प्रबुद्धजनों ने विरोध दर्ज करवाते हुए दिनेश सेन बिशनिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से सेन समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की
शहर में सेन समाज की संख्या 10 हजार से अधिक मतदाताओं की है और लंबे समय से समाज का एक बड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर संगठन एवं पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाता आया है इसके बावजूद नगर निगम चुनाव में सेन समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलना समाज के लिए चिंता का विषय है समाजजनों ने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि कम से कम दो नगर निगम पार्षद टिकट सेन समाज के योग्य एवं जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को दिए जाएं। समाज की ओर से प्रमुख रूप से रोहित सेन एवं भगत सेन जैसे दावेदारों के नाम सामने रखे गए तथा कहा गया कि पार्टी संगठन जहां उचित समझे, वहां योग्य सेन समाज के कार्यकर्ताओं को टिकट देकर राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करे प्रबुद्धजनों ने कहा कि समाज किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष में नहीं, बल्कि सेन समाज के सम्मान, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और उचित भागीदारी की मांग कर रहा है पार्टी नेतृत्व को समाज की भावनाओं और जमीनी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए उन्होंने कहा कि यदि लगातार सेन समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व से दूर रखा जाता है और समाज की मांगों एवं भावनाओं की उपेक्षा होती है, तो समाज को अपने राजनीतिक भविष्य और आगामी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि समाज का उद्देश्य किसी पार्टी का विरोध करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात मजबूती से पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना है
उपस्थित समाजजन महेश सांवरिया, विकास सेन, कैलाश सेन बदलियास, अशोक सेन, गोपाल सेन, दिनेश सेन ऊपरेड़ा, मनोहर सेन ऊपरेड़ा, शिवराज, रोहित धारवाल, मनोहर सेन सांगानेर, सागर सेन, हरिशंकर सेन, सोनू सेन,प्रहलाद सेन वेलकम सहित कई अन्य प्रबुद्ध समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे



