#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बिजली कटौती के खिलाफ समिति ने सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

बिजली कटौती के खिलाफ समिति ने सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ खीरी -हैदराबाद पावरहाउस से हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश ने प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार गोला को सौंपा।

समिति ने शाम छह से रात दस बजे तक बिजली कटौती बंद कराने और लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। प्रदेश महासचिव विकास शुक्ला ने कहा कि शाम के समय बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ काम से लौटने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है। जंगली क्षेत्र होने के कारण अंधेरे में वन्यजीवों का खतरा भी बना रहता है।

प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा ने चेतावनी दी किएक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हजारों उपभोक्ताओं के साथ हैदराबाद पावरहाउस पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button