एनएसपीएस त्रिपुला में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

एनएसपीएस त्रिपुला में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
छात्रों ने ताइक्वांडो, योग के प्रदर्शन के साथ शतरंज व कैरम में दिखाया उत्साह
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्रिपुला में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर छात्रा माही ने अंग्रेजी तथा छात्र श्रेष्ठ ने हिंदी में भाषण प्रस्तुत कर राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व और खेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो एवं योग का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र / छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्या शर्मिला दास गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास का महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, शुभी सिंह, विवेक सिंह, जितेंद्र सिंह, रश्मि सिंह, कामरान सिद्दीकी, अजय राज सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



