एनएसबीवीएम में मनाया गया ’राष्ट्रीय खेल दिवस’

एनएसबीवीएम में मनाया गया ’राष्ट्रीय खेल दिवस’
रायबरेली। 29 अगस्त 2026, न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री तारकेश्वर सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकओें ने ध्यानचंद जी के सम्मान में श्रद्धापूर्ण मन से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूल के खेल शिक्षक विवेक सिंह एवं छात्रा कात्यायनी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरक प्रसंगों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के संबंध में कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में खेलों की गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस दिन की महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी दिन भारत के राष्ट्रपति खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में ’राष्ट्रीय खेल पुरस्कार’ प्रदान करते हैं। आज खेल दिवस के मौके पर सीनियर वर्ग के साथ ही प्राइमरी एवं जूनियर वर्ग के बच्चों ने भी खो-खो, कबड्डी, कैरम, बैटमिन्टन एवं लूडो जैसे खेलों का भरपूर आनंद लिया।
खेल समापन में प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को बताया कि आज नए भारत में जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही खेलों का भी है। खेलने से तन-मन दोनों चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। ’पद्म भूषण’ अलंकृत ध्यानचंद जी का पूरा जीवन खेल को समर्पित रहा। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने अपने परिश्रम व समर्पण से विश्व पटल पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है। ऐसे अमूल्य रत्न भारत माता को कभी-कभी ही मिलते हैं। उनकी जयंती के अवसर पर हम उनको कोटिशः नमन करते हैं।



