एनएसबीवीएम में मनाया गया रक्षाबंधन

एनएसबीवीएम में मनाया गया रक्षाबंधन
रायबरेली 27 अगस्त 2026 -न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मंदिर रायबरेली में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी सहित अन्य सभी ने श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा का पूजन संपन्न कर उनका आशीष प्राप्त किया। कल्चरल प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चों द्वारा राखी मेकिंग, डांस, गीत जैसे कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखने को मिली। आज के कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनका मुँह मीठा कराया, तो भाइयों ने भी उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। इसी क्रम में स्कूल की शिक्षिका भावना श्रीवास्तव ने प्रधानाचार्य सर को राखी बांधकर उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य जी ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह और सम्मान का त्योहार बताते हुए सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



