#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फरधान पुलिस ने 9 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फरधान पुलिस ने 9 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला

लखीमपुर-खीरी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरधान पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चार नामजद पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार थाना फरधान में दर्ज मुकदमा संख्या 372/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित बैंकी उर्फ सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र, जसवीर उर्फ बल्ला और आनंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुकदमा संख्या 373/2026 में वांछित पांच महिला अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाना फरधान पहुंचाया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजबहादुर, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल रिजुल प्रताप, सतपाल सिंह, अरुण प्रताप, शिवप्रताप, शैलेन्द्र यादव, महिला आरक्षी पूनम यादव, कविता गौतम, सिम्पी सचान तथा महिला पीआरडी कर्मी बबली और मछला शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button