#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

रक्षाबंधन से पूर्व पालिकाध्यक्ष को छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन से पूर्व पालिकाध्यक्ष को छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र

ब्यूरो रिपोर्टर-  तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी– रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राएं नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

छात्राओं के स्नेह से अभिभूत पालिकाध्यक्ष ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राखी का यह धागा भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। छात्राओं का यह स्नेह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बेटियों और बहनों का सम्मान एवं सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है। शिक्षा और संस्कार के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना ही सशक्त समाज की पहचान है।

इस दौरान छात्राओं और पालिकाध्यक्ष के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। छात्राओं द्वारा बांधे गए रक्षा सूत्र से नगर पालिका कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व की खुशियां और भाई-बहन के स्नेह का भाव नजर आया।

Related Articles

Back to top button