उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

थाना दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें

थाना दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें


जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेली, 08 नवम्बर 2025
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से थाना गुरबख्शगंज पहुँचे और आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं।
थाना दिवस के दौरान विभिन्न प्रकरणों में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, राजस्व संबंधी शिकायतें, सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा विवादों को आपसी सुलह से निपटाने का प्रयास किया जाए।
थाना दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, नायब तहसीलदार रामकांत मिश्रा, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button