उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने जिलाधिकारी महोदय जनपद सहारनपुर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों द्वारा आंतक फैलाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन दिया

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने जिलाधिकारी महोदय जनपद सहारनपुर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों द्वारा आंतक फैलाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन दिया

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर इसरार चौधरी ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी जे राम आसरे वर्मा को दिए ज्ञापन मे बताया कि जनपद सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के प्राइवेट रिकवरी एजेंटों का आतंक चरम सीमा पर है। सभी फाइनेंस कंपनी वालो ने बदमाश टाइप रिकवरी एजेंट रखे हुए हैं। यह भोले भाले लोगों से रिकवरी के नाम पर गाली गलौज करते हैं। तथा पैसे नहीं देने पर मारपीट तक करने पर उतारू हो जाते हैं देहरादून रोड पर राकेश केमिकल के सामने थाना जनकपुरी रिंकुल त्यागी, वैभव खुराना ,गोल्डी, संजय जुनेजा, काला, लविश यादव व थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट रोड पर अमन कश्यप, वैभव मित्तल, बाबर सिद्दीकी के द्वारा लोगों के साथ मारपीट तक की जाती है आखिर कब तक इनका आतंक सड़कों पर चलता रहेगा । इनकी वजह से कई परिवार दहशत में हैं पुलिस अगर इनकी जांच करें तो सभी लोग क्रिमिनल हैं जो शहर में कभी भी कोई बड़ा हादसा करवा सकते हैं। इसरार चौधरी ने मांग की हे कि इन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आदेश पारित करने की कृपा करें। अपर जिलाधिकारी जे ने तुरंत पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय को चानज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button