#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसबीवीएम में मनाया गया धूमधाम से नागपंचमी का पर्व

एनएसबीवीएम में मनाया गया धूमधाम से नागपंचमी का पर्व

रायबरेली, 17 अगस्त 2026

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर रायबरेली में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा को सुन्दर सा सजाकर विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह, सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ और नाग देवता का पूजन-अर्चन संपन्न किया़। सावन महीना तो वैसे भी देवों के देव महादेव को सर्वाधिक प्रिय है। अतः हरेे-भरे वातावरण में स्कूल के शिक्षकों ने नाग पंचमी पर्व के मनाए जाने की अनेक पौराणिक कथाओं की जानकारी दी। इस संपूर्ण कार्यक्रम को आकर्षक रूप देने में एक्टिविटी इंचार्ज विनय सिंह के कुशल निर्देशन में सार्थक शुक्ला, माधुरी शुक्ला, श्रेया मिश्रा, अंजली शुक्ला और उनके सहयोगी साथियों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह तिथि त्योहार हमारी प्राचीन धरोहर हैं। इनके मनाए जाने के पीछे का प्रमुख उद्देश्य अपनी प्राचीन परंपराओं, रीति-रिवाजों को न भुलाते हुए उनको यथावत बनाए रखना है। नाग देवता भगवान शिव के प्रिय गणों में से एक हैं। इसलिए इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होने के साथ-साथ अकाल मृत्यु से भी मुक्ति मिलती है।

Related Articles

Back to top button