उत्तर प्रदेशक्राइमपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारसहारनपुर

मादक पदार्थ तस्करी पर जनकपुरी पुलिस का करारा प्रहार — 01 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 555 ग्राम अवैध गांजा व 01 मोटरसाइकिल बरामद

मादक पदार्थ तस्करी पर जनकपुरी पुलिस का करारा प्रहार — 01 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 555 ग्राम अवैध गांजा व 01 मोटरसाइकिल बरामद

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी के निर्देशन मे, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक परविन्द्र पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में ख़ास सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त जब्बार पुत्र फैजान निवासी ग्राम सिम्भालका जुनारदार थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर को ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे खण्डरनुमा गोदाम से गिरफ्तार किया गया । कब्जे से कुल 555 ग्राम अवैध गांजा व 01 मोटरसाइकिल बरामद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जनकपुरी पर धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार नशा तशकर के विरूद्ध उचित क़ानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त जब्बार पुत्र फैजान निवासी ग्राम सिम्भालका जुनारदार थाना जनकपुरी निवासी हैं बरामदगी 555 ग्राम अवैध गांजा मोटरसाइकिल

_अभियुक्त जब्बार का लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास है लगभग 2 दर्जन मुकदमे है

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री चन्द्रपाल सिहं है0का0 218 अय्यूब अली है0कां0 574 अश्वनी थाना जनकपुरी, सहारनपुर

Related Articles

Back to top button