उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी शिवानी चौधरी द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी शिवानी चौधरी द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर शामली महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी *शिवानी चौधरी* अपनी टीम सहित क्षेत्र में सक्रिय रहीं। अभियान के दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बाजारों में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को अपराधों से बचाव के उपाय, आत्मरक्षा की तकनीकें तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं (1090, 181, 112, 1076, 1930 आदि) की जानकारी दी। *प्रभारी शिवानी चौधरी* ने कहा कि –“हर महिला को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क करें। समाज तभी सुरक्षित होगा जब महिलाएं निर्भय होकर अपने अधिकारों का प्रयोग करें।” अभियान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं ने एंटी रोमियो स्क्वायड टीम से आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि *शिवानी चौधरी* जैसी अधिकारी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मिशन शक्ति के इस चरण में एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा किया जा रहा यह जनजागरण अभियान महिलाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को और अधिक प्रबल कर रहा है।

Related Articles

Back to top button