कबीरपुर कसगंजा में हुआ साइबर रावण दहन, लोगों को दी गई जागरूकता की सीख

कबीरपुर कसगंजा में हुआ साइबर रावण दहन, लोगों को दी गई जागरूकता की सीख
SvasJsNews | थाना घुंघचाई,
जनपद पीलीभीत- दिनांक 05 नवंबर 2025 को जनपद पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र के कबीरपुर कसगंजा रामलीला मैदान में थाना घुंघचाई पुलिस की साइबर टीम एवं एम.एस.के. टीम द्वारा एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर “साइबर रावण दहन” कर लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, रामलीला कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा डिजिटल अरेस्ट, फेक कस्टमर केयर कॉल, वर्क फ्रॉम होम ठगी, साइबर निवेश धोखाधड़ी, ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला, ऑनलाइन शॉपिंग विज्ञापन ठगी, अज्ञात लिंक फ्रॉड, एपीके फाइल धोखाधड़ी और चाइनीज लोन एप फ्रॉड जैसे अपराधों को रावण के विभिन्न अंगों के रूप में दर्शाया गया। तत्पश्चात प्रतीकात्मक रूप से रावण का दहन कर उपस्थित जनसमूह को इन अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा जारी स्थानीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 7830182626 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, हमारे सहयोगी संवाददाता से बात करते हुए थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर जाने अनजाने कोई भी व्यक्ति यदि साइबर अपराध का शिकार हो जाए तो तुरंत शिकायत दर्ज करा सके।
थाना घुंघचाई पुलिस की इस अनोखी पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूक करने में अत्यंत उपयोगी हैं।
🔹 संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — जनपद पुलिस के संग।



