सांसद खेल स्पर्धा के तहत न्याय पंचायत में खेलकूद ट्रायल कार्यक्रम संपन्न

सांसद खेल स्पर्धा के तहत न्याय पंचायत में खेलकूद ट्रायल कार्यक्रम संपन्न
रायबरेली, 04 नवम्बर 2025
जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार ने बताया कि जनपद रायबरेली में सांसद (राज्य सभा) खेल स्पर्धा के अन्तर्गत विकास खण्ड राही- खागीपुर सड़वा, विकास खण्ड अमावां- अमावां, पहाड़पुर, विकास खण्ड हरचन्दपुर- शोभापुर, विकास खण्ड सतावं- देदौर, नकफुलहा, विकास खण्ड लालगंज- उत्तरागौरी, विकास खण्ड खीरों- बरवलिया, विकास खण्ड सरेनी- चहोत्तर, विकास खण्ड डलमऊ- भरसना, विकास खण्ड दीनशाहगौरा- बिन्नावां, विकास खण्ड जगतपुर- सान्हू कुआं, विकास खण्ड ऊँचाहार- किशुनदासपुर, रोहनिया, विकास खण्ड महराजगंज- चन्दापुर, विकास खण्ड शिवगढ़- बेडारू, विकास खण्ड बछरावां- राजामऊ, विकास खण्ड डीह बिरनावाँ, विकास खण्ड छतोह- बनी, विकास खण्ड सलोन- उमरी न्याय पंचायतों में खेलकूद कार्यक्रम का ट्रायल किया गया है जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो में ग्राम पंचायतों के बालक/बालिकाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा बड़-चढकर प्रतिभाग किया गया। अगली प्रतियोगिता 06 नवम्बर 2025 को 32 न्याय पंचायतों में होगी।



