#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाक़ात….!

पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाक़ात….!

2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति व पीडीए की भूमिका पर सार्थक संवाद, सहारनपुर की राजनीति पर भी हुआ गहन मंथन…!

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं चुनावी रणनीति को लेकर सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद व वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता हाजी फज़लूर्रहमान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, सहारनपुर जनपद की राजनीति तथा संगठन के बूथ स्तर सक्रिय रहकर जनता से जुड़ाव पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही पीडीए की भूमिका, उसकी व्यापक स्वीकार्यता और आगामी विधानसभा चुनाव में इसे और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनविश्वास को मज़बूत करने का संकल्प है। PDA की एकजुटता, जनता के विश्वास और समाजवादी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बल पर समाजवादी पार्टी पूरी मज़बूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की आवाज़ है।समाजवादियों का उत्साह, जानता का भरोसा और नेतृत्व की दिशा, इन तीनों की ताक़त से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान माविया अली पूर्व विधायक, उमा भूषण पूर्व नगर विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस, रमेश पंवार विधानसभा अध्यक्ष देवबंद, उमा नेगी मौर्य धर्मपत्नी धर्म सिंह मौर्य पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष, कुलदीप सैनी उर्फ गगन सैनी, पौरुष मौर्य, अभिषेक सिंह राणा, इब्राहिम राणा पुत्र मुस्तक़ीम राणा, सैयद हसन पीआरओ व मीडिया प्रभारी पूर्व सांसद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button