सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से मिले इसरार चौधरी, सहारनपुर आगमन का दिया न्यौता

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से मिले इसरार चौधरी, सहारनपुर आगमन का दिया न्यौता
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर लखनऊ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने आज सपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जी को सहारनपुर आगमन एवं कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी ने कहा कि शीघ्र ही सहारनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ों, दलितों एवं समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य और अधिक मजबूती से किया जाएगा।
इसरार चौधरी ने कहा कि सहारनपुर में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं सभी वर्गों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके उपरांत सपा प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी जी के कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की दिली मुबारकबाद दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।




