#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भाजपा नेता ने कांवरियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर दी शुभकामनाएं, छोटी काशी के लिए किया रवाना

भाजपा नेता ने कांवरियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर दी शुभकामनाएं, छोटी काशी के लिए किया रवाना

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतापुर कलां के मजरा सेमरी पुरवा से 105 कांवरियों का जत्था छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ। पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रही इस कांवर यात्रा में इस बार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम आयोजक अवधेश मौर्य, नीरज मौर्य, पंडित मुकेश चंद्र पांडेय, विनोद मौर्य, रजनीश मौर्य, संतोष राजपूत व रामू आदि के नेतृत्व में कांवरियों ने सेमरी पुरवा स्थित राम-जानकी मंदिर से सरयू नदी का पवित्र जल लिया। इसके बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ।

यात्रा के दौरान सेमरी पुरवा तिराहे पर कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। वहीं निघासन रोड स्थित तिलक पुरवा तिराहे पर भी श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कांवरियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि पलिया नायब तहसीलदार अखिलेश ने भी कांवरियों को जलपान कराया और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सभी भक्तों को मंगलकामनाएं देते हुए छोटी काशी के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर नितेश चौधरी, गौतम मौर्य, सूरजपाल, प्रहलाद वर्मा, सुनील राजपूत, मोनू, धूरू मौर्य, कुमेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में सेवादार और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button