उत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबाद

गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप लेकिन देर से पहुंची पुलिस पर उठे सवाल

गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप लेकिन देर से पहुंची पुलिस पर उठे सवाल

मुरादाबाद जनपत के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलारी का मझरे में गौकशी की सूचना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।विश्व हिन्दू परिषद का आरोप है कि सूचना देने के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में जांच-पड़ताल की और कुछ संदिग्ध सामग्रियां बरामद कीं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।विश्व हिन्दू परिषद का कहना है ।सूत्रों के अनुसार, इस घटना से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।विश्व हिन्दु परिषद ने कहा कि इलाके में आए दिन संदिग्ध गतिविधियाँ होती हैं, लेकिन पुलिस की गश्त नाममात्र की रहती है।विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में सुस्ती दिखाती है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।लोगों ने मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।थाना प्रभारी मूंढापांडे ने बताया कि घटना की जांच जारी है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।विश्व हिन्दू परिषद की नाराजगी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन देर से पहुंचने पर सवाल बरकरार हैं।

Related Articles

Back to top button