#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे राष्ट्रभक्ति के विविध कार्यक्रम…

हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे राष्ट्रभक्ति के विविध कार्यक्रम…

विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर में तिरंगा रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा मेला और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। इस वर्ष अभियान को ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती से भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, महिला संगठनों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत स्कूलों में तिरंगा थीम पर सजावट, सैनिकों व पुलिसकर्मियों को आभार पत्र, ‘तिरंगा सेल्फी’ अभियान, स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित प्रतियोगिताएं, तिरंगा मेला, स्थानीय उत्पादों और ओडीओपी की प्रदर्शनी आयोजित होगी। 13 से 15 अगस्त तक घरों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं की तिरंगा रैली, शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान, वंदे मातरम् गायन, खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं तथा आंगनबाड़ी, वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रमों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहीद स्मारकों पर पुलिस, पीएसी और होमगार्ड बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनें भी प्रस्तुत की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button