डीआईजी और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीआईजी और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सहारनपुर रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर ने थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के चुनैटी फाटक के पास कांवड़ मार्ग का धरातलीय (स्थलीय) निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।मार्ग व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर: यातायात व्यवस्था व बैरिकेडिंग की स्थिति देखी।
पुलिस पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट्स और पार्किंग का बारीक निरीक्षण किया।
कांवड़ियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता
अधिकारियों ने कड़े निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि असुविधा से बचाव: कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा नहीं होनी चाहिए।
सुचारु यातायात:को तय डायवर्जन प्लान के अनुसार ही संचालित किया जाए सघन निगरानी: संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जाए।
तत्काल कार्रवाई: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) तैयार रहे।
सभी पुलिसकर्मी आमजन और कांवड़ यात्रियों के साथ सहयोगात्मक एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।



