#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लापता ऑटो चालक की तलाश में पुलिस सक्रिय, परिजनों के प्रदर्शन के बाद एसपी ने गठित कीं तीन विशेष टीमें

लापता ऑटो चालक की तलाश में पुलिस सक्रिय, परिजनों के प्रदर्शन के बाद एसपी ने गठित कीं तीन विशेष टीमें


ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम सरजू सराय निवासी ऑटो चालक विनीत कुमार के लापता होने का मामला अब पुलिस के लिए प्राथमिकता बन गया है। युवक की बरामदगी में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, विनीत कुमार 3 अगस्त को अपने ऑटो (संख्या UP31 CT 4595 से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन 4 अगस्त को उनके भाई पंकज कुमार की तहरीर पर थाना फरधान में गुमशुदगी संख्या 013/2026 दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की तथा युवक की तलाश के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को सूचना प्रसारित की।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे परिजनों ने मामले में त्वरित कार्रवाई और विनीत कुमार की सकुशल बरामदगी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने स्वयं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हर संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

एसपी ने विनीत कुमार की तलाश के लिए **तीन विशेष पुलिस टीमों** का गठन किया है। पुलिस के अनुसार गठित टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। एसपी के आश्वासन के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर चल रहा धरना समाप्त हो गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है और लापता युवक की जल्द सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस की अपील:यदि किसी व्यक्ति को विनीत कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो वह तत्काल थाना फरधान के सीयूजी नंबर 9454403778 पर सूचना देकर पुलिस की सहायता कर सकता है।

Related Articles

Back to top button