#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

दरेरी पुरवा व मोहन पुरवा से शिवभक्तों की 9 टोलियां छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना

दरेरी पुरवा व मोहन पुरवा से शिवभक्तों की 9 टोलियां छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना

ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला


निघासन-खीरी। दरेरी पुरवा व मोहन पुरवा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवभक्तों की 9 टोलियां कांवड़ यात्रा पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुईं। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी से पवित्र जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया और जयकारों के बीच यात्रा प्रारंभ की।

रवाना होने से पहले गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर “चल रे कांवरिया शिव के धाम”, “मेरा शिव सन्यासी हो गया” और “मेला मने घुमा दे भोले” जैसे भजनों पर शिवभक्त झूमते नजर आए। शोभायात्रा में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर अनूप कुमार लोधी द्वारा शिवभक्तों के लिए निशुल्क सेवा की व्यवस्था की गई। यात्रा के दौरान भगौती प्रसाद मौर्य, प्रमोद कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, राम केश मौर्य, नीरज कुमार मौर्य, आशाराम पाल, देवीदयाल पाल, ध्रुव कुमार मौर्य, रमेश कुमार किसान, महेश पाल, नेकी राम पाल, दीपक कुमार मौर्य (मोहन पुरवा) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button