उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

श्री अन्न महोत्सव, मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम 17 नवम्बर को

श्री अन्न महोत्सव, मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम 17 नवम्बर को


रायबरेली, 03 नवम्बर 2025
          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 नवम्बर 2025 को पूर्वाहन 10ः00 बजे, राजकीय इण्टर कालेज मैदान रायबरेली में श्री अन्न महोत्सव, मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
          मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग में मिलेट्स से सबन्धित क्रिया कलापों एवं शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाओं की जानकारी, प्रदर्शनी/स्टाल के माध्यम से मेले में भाग लेने वाले कृषकों/उपभोक्ताओं को दी जानी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कृषकों को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मिलेट्स/पौष्टिक अनाज के उपभोग के प्रति जागरूक किया जाना है, जिसमें समस्त विभागों के प्रगतिशील कृषकों की भागीदारी तथा जनपद के समस्त कृषक उत्पादक संगठनों (एफ०पी०ओ०) के सदस्यों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जानी है। अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मिलेट्स से संबन्धित उत्पाद का अधिक से अधिक स्टाल (डोटल, रेस्टोरेन्ट एवं मिष्ठान भंण्डार आदि) कार्यक्रम में लगवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button