सेवा दिवस के रूप में मनाया गया विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का जन्मदिन

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का जन्मदिन
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ,खीरी 06 अगस्त। नगर पालिका परिषद गोलागोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधान परिषद सदस्य एवं निवर्तमान भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम सीजीएन पीजी कॉलेज, लखीमपुर रोड, गोला में वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत ममरी-हैदराबाद स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को फल, मिठाई, बिस्कुट, नमकीन, दूध सहित आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट भेंट किए गए।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि अनूप गुप्ता ने वर्ष 1990 से छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के माध्यम से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, संभाग संगठन मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। भाजपा संगठन में भी उन्होंने प्रदेश कार्यालय सचिव, तीन बार प्रदेश मंत्री, आईटी विभाग के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वे लखीमपुर खीरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी कार्यकर्ता उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने आए हैं।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, पूर्व अध्यक्ष एवं नामित सभासद शत्रोहन मिश्रा, पूर्व कुम्भी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, युवा मोर्चा नगर महामंत्री हिमांशु सिंह, लवकुश शास्त्री, सीजीएन पीजी कॉलेज के प्रो. डा. गौरव अवस्थी, डा. योगेश कनौजिया, डा. अरुण सिंह, प्रवीन गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



