गोला पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

गोला पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ, खीरी 6 अगस्त। अपराध नियंत्रण एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त संतोष (65) पुत्र पतिराखन निवासी ग्राम छोटेलालपुर, थाना गोला, जनपद खीरी को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त शस्त्र अधिनियम से संबंधित मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा एवं कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।



