सेवा दिवस के रूप में मनाया गया एमएलसी अनूप गुप्ता का जन्मदिन, वृद्धाश्रम व विद्यालय में वितरित किए उपहार और भोजन

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया एमएलसी अनूप गुप्ता का जन्मदिन, वृद्धाश्रम व विद्यालय में वितरित किए उपहार और भोजन
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का जन्मदिवस गुरुवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नौरंगाबाद स्थित वृद्धाश्रम, आदर्श मूकबधिर विद्यालय (विलोबी हॉल) तथा संकटा देवी मंदिर परिसर में सेवा एवं समर्पण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों एवं आदर्श मूकबधिर विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके उपरांत बच्चों को उपहार तथा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को भोजन (लंच पैकेट) वितरित किए गए। आयोजकों ने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं समर्पण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने एमएलसी अनूप गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन की कामना की। साथ ही उनके सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं लोककल्याणकारी जीवन की मंगलकामना की।



