#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़संभल

बारिश ने खोली एनएच-343 की पोल, दलदल में तब्दील सड़क पर रोज़ जोखिम उठाने को मजबूर राहगीर |

बारिश ने खोली एनएच-343 की पोल, दलदल में तब्दील सड़क पर रोज़ जोखिम उठाने को मजबूर राहगीर |
संभल-  लगातार हो रही बारिश ने नेशनल हाईवे-343 की बदहाल तस्वीर सबके सामने ला दी है। पुलिस चौकी बरियो से धौरपुर मोड़ तक सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से पूरा मार्ग दलदल में बदल गया है। इस रास्ते से गुजरना अब लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।
रोज़ाना स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। दोपहिया वाहन चालक फिसलन और गड्ढों के बीच जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।
बारिश के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। पानी से भरे गड्ढों के कारण सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button