थाना गंगौह पुलिस ने नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम के सहयोग से पकड़ी करोड़ों रूपए की अवैध स्मेक

थाना गंगौह पुलिस ने नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम के सहयोग से पकड़ी करोड़ों रूपए की अवैध स्मेक
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन में उनकी एक बडी पुलिस टीम एवम नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ी 543 ग्राम नाजायज स्मेक।जिसकी अनुमानित कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 8 लाख रूपए बताई गई है।पकड़े गए इस नशा तस्कर शोएब के पास से एक काले रंग का बैग,मोबाइल फोन एवम 1 हजार रूपए नकद भी बरामद किए गए।आपको बता दें,कि इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम कस्बा चौकी प्रभारी अतुल कुमार अपने सहयोगी दल हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, राहुल कुमार,अमित कुमार, कांस्टेबल सविन कुमार एवम एएनटीएफ की संयुक्त टीम उपनिरीक्षक रवि कुमार, नवीन कुमार,अवधेश कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार,शिवम् चौधरी एवम अंकित कुमार के साथ कल तीतरों तिराहे कस्बा गंगौह में चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक सामने से एक काला बैग लेकर आ रहा युवक चैकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ।पुलिस टीम ने भी अपनी दबंगता का परिचय देते हुए घंटों की मशक्कत के बाद इस नशा नशा तस्कर शोएब पुत्र साजिद निवासी गांव तितरवाडा थाना कैराना जनपद शामली की चारों और से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिसके काले बैग में रखी बेइंतहा अवैध स्मेक देख पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गए।पकड़े गए इस नशा तस्कर के पास से बैग में रखी 543 ग्राम अवैध स्मेक,जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 8 लाख रूपए बताई गई,एक मोबाइल फोन एवम 1 हजार रूपए नकद बरामद किए गए।आपको यह भी बता दे,कि उक्त मामले की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गंगौह पीयूष दीक्षित भी मौके पर थे।जिसका खुलासा आज एसपी देहात सागर जैन द्वारा पत्रकारों के साथ एक वार्ता के दौरान भी किया गया।



