उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सहारनपुर की जनता SIR प्रक्रिया में सावधानी बरतें अपने BLO का नाम व उसका मोबाईल नंबर अवश्य नोट करें

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सहारनपुर की जनता SIR प्रक्रिया में सावधानी बरतें अपने BLO का नाम व उसका मोबाईल नंबर अवश्य नोट करें

फार्म की रिसीविंग भी अवश्य प्राप्त करें….

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी 4 नवंबर से SIR प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत क्षेत्र के प्रत्येक BLO मतदाताओं के घर-घर जाकर एक निर्धारित फॉर्म देंगे, जिसे मतदाताओं को सावधानीपूर्वक भरकर BLO को वापस करना होगा। फॉर्म भरते समय प्रत्येक मतदाता को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि सभी दी गई जानकारी सही और सटीक हो।
इसरार चौधरी ने आगे बताया कि विशेष रूप से नाम, पिता/माता का नाम जन्म तिथि पता और पहचान संबंधी विवरण आधार दस्तावेजों के अनुरूप हों। साथ ही, अपने क्षेत्र के BLO का नाम और मोबाइल नंबर किसी डायरी या अपने मोबाइल में अवश्य नोट कर लें, ताकि यदि फॉर्म भरने या नाम दर्ज करने में कोई त्रुटि हो जाती है तो उसकी शिकायत समय पर दर्ज कराई जा सके। इसरार चौधरी ने आगे कहा कि अक्सर देखा गया है कि BLO के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नामावली में मतदाता का नाम या अभिभावक के नाम की वर्तनी गलत दर्ज कर दी जाती है, जिससे भविष्य में अनेक परेशानियाँ उत्पन्न होती हैं। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप फॉर्म BLO को दें, तो उसकी रिसीविंग अवश्य प्राप्त करें और एक प्रति अपने पास रखें। यह दस्तावेज भविष्य में किसी भी विवाद या सुधार के समय प्रमाण के रूप में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। सभी मतदाता SIR प्रक्रिया में पूर्ण सावधानी बरतें!!!

Related Articles

Back to top button