#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशभारतीय रेल

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 14 रेलकर्मियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

ब्यूरो रिपोर्ट बरेली मंडल

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 14 रेलकर्मियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हुए 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में मंडल सभा कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड एवं सेवानिवृत्ति से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की। अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, जीवनभर की अर्जित पूंजी का विवेकपूर्ण निवेश करने तथा अपने अनुभवों से परिवार और समाज का मार्गदर्शन करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेल सेवा के दौरान कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के रेलकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

विभिन्न विभागों के 14 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

मंडल कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया कि जुलाई माह में मंडल के विभिन्न विभागों से कुल 14 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें इंजीनियरिंग विभाग से पीलीभीत के ट्रैक मेंटेनर नन्द किशोर, विद्युत विभाग से इज्जतनगर के वरिष्ठ तकनीशियन पावर शमीम रजा खां तथा फतेहगढ़ की तकनीशियन प्रथम जहांआरा वारसी शामिल हैं। परिचालन विभाग से फर्रुखाबाद के शंटिंग मास्टर (द्वितीय) मोहम्मद असलम, बरेली सिटी के ट्रेन मैनेजर मेल हर नन्दन गंगवार, उत्तरीपुरा के कांटावाला संकट हरन मिश्रा, इज्जतनगर के सीटीएनएल सुरेन्द्र सिंह तथा अरोल मकनपुर के स्टेशन अधीक्षक राम तीर्थ को विदाई दी गई। सिग्नल विभाग से रुद्रपुर सिटी के वरिष्ठ तकनीशियन मनोज कुमार सिंह, चिकित्सा विभाग से इज्जतनगर के एच.ए. मनोज कुमार शुक्ला, मथुरा छावनी के एचकेए राम रतन और फर्रुखाबाद के एचकेए मोहन लाल सेवानिवृत्त हुए। यांत्रिक विभाग से वरिष्ठ तकनीशियन (लोको शेड) अरविन्द कुमार सिन्हा तथा रामनगर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) जवाहर सिंह रावत को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

रिक्त पद पर उसी दिन पदोन्नति की नई पहल

मंडल कार्मिक अधिकारी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल में एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों पर उसी दिन पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य रेलकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाना है। इसी क्रम में जुलाई माह में विभिन्न विभागों के 8 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया।विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, रेलकर्मी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

SVASJS NEWS | बरेली

Related Articles

Back to top button