जेकेएसएस की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओं का सम्मान सर्वोपरि है।

जेकेएसएस की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओं का सम्मान सर्वोपरि है।
संवाददाता पीलीभीत!
जनपद के शहर पीलीभीत कचहरी रोड नेहरू पार्क के पीछे रविवार को दोपहर बाद जन कल्याण सुरक्षा संघ की मासिक बैठक संपन्न हुई बैठक मे पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि जन कल्याण सुरक्षा संघ एक सामाजिक संगठन है जो एक परिवार के रूप में कार्य कर रहा है इस संघ के जो भी पदाधिकारी हैं केवल उनको संगठन की जिम्मेदारी दी गई है और संगठन में कार्यकर्ताओं को भी वही महत्व दिया जाता है जो एक पदाधिकारी को दिया जाता है उनको केवल संगठन को मजबूत करने का काम सौपा गया है संगठन में सब बराबर है सभी को एक समान दृष्टि से देखा जा रहा है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है और कहां की सभी को एक जुट एक आवाज में किसी की समस्या का सामना करना चाहिए जब तक उस व्यक्ति की समस्या का पूर्ण रूप से समाधान ना हो जाए तब तक संगठन के लोगों को उसका साथ नहीं छोड़ना चाहिए जेकेएसएस केवल एक ऐसा संगठन है जो किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए काम नहीं करता बल्कि सीधे-सीधे जनता से जुड़ना चाहता है उनकी समस्याओं का समाधान कराना चाहता है राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जन कल्याण सुरक्षा संघ का विस्तार करें। और उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2025 को संघ की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थित होना अनिवार्य है क्योंकि इसी दिन चौदह दिसंबर 2025 को संघ के स्थापना दिवस व सम्मान समारोह कार्यक्रम में पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिससे चौदह दिसंबर को 2025 को संघ के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सके और सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से अपील है कि अपने समर्थ के अनुसार स्थापना दिवस में सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुस्ताक अहमद जिला उपाध्यक्ष बरेली राय सिंह यादव मंडल कार्यकारी सदस्य बरेली सरदार अमरजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष पीलीभीत बृजेश सिंह जिला सचिव पीलीभीत अजय पाल दिवाकर सह सोशल मीडिया प्रभारी पीलीभीत राजू सिंह चौधरी तहसील उपाध्यक्ष सदर पीलीभीत नन्द राम वर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष लौरीखेड़ा शमशाद हुसैन तहसील उपाध्यक्ष अमरिया मनप्रीत सिंह तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर पूनम देवी वर्मा बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला पीलीभीत सीमा गंगवार नगर अध्यक्ष महिला बीसलपुर रामगुनी पाल जिला संगठन मंत्री महिला पीलीभीत बैबी मौर्य नगर उपाध्यक्ष महिला सुषमा देवी नगर उपाध्यक्ष महिला प्रेमलता नगर उपाध्यक्ष महिला अंजली शर्मा ग्राम अध्यक्ष महिला दहगला छाया देवी नगर सचिव महिला सैबी फ़िज़ा अंसारी काशीराम यादव मोहम्मद अकरम बलराम यादव रंजीत सिंह सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!



