#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

10 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

10 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में टी.एन. मेमोरियल हाई सेकेंडरी स्कूल, आहिया रायपुर रायबरेली में आयोजित 10 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनय तिवारी, प्रधानाचार्य कमलेश श्रीवास्तव तथा कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
शिविर के दौरान प्रशिक्षक आदेश सोनकर ने विद्यार्थियों को कराटे की विभिन्न तकनीकों, आत्मरक्षा के गुर तथा अनुशासन का प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में प्रशिक्षित बच्चों ने 10 दिनों में सीखी गई तकनीकों का आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना प्राप्त की।

प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में अंशिमा संगम, अवंतिका, पूर्णिमा, मरियम, अंश, अंजलि, अंजलि सोनकर, राम, आयांश, श्लोक, अलीशा, शिवांश, दुर्गेश, शरद, सोनाक्षी सोनकर, अभय सोनकर, अंशिका सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

समारोह के अंत में मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं शारीरिक-मानसिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बच्चों से नियमित अभ्यास करने और भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button