एनएसबीवीएम में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

एनएसबीवीएम में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
(इम्तियाज खान)
मंडल ब्यूरो चीफ
रायबरेली, 31 अक्टूबर 2025
न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में भारत-रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह एवं हेड-मिस्ट्रेस संध्या अग्रवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नवीन भारत के निर्माता पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र को सरदार पटेल के जीवन्त रूप में दर्शाया गया। इस मौके पर विद्यायल की छात्रा अलीशा और उन्नति ने सरदार पटेल के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों से अपने सहपाठियों को अवगत कराया। इसी क्रम में स्कूल के शिक्षक रत्नेश मिश्रा ने सरदार पटेल के जीवन से जुडे़ अनेक प्रेरक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने सरदार पटेल को भारत की स्वतंत्रता के प्रमुख वास्तुकारों में से एक बताया। देश को आजादी मिलने के बाद सरदार पटेल ने ही पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।
अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। वास्तव में एकता में बहुत शक्ति होती है। अतः साम्प्रदायिक भावना से इतर रहकर कार्य करने से ही समाज व देश का उत्थान सम्भव है। राष्ट्रीय एकता दिवस तोड़ने नहीं जोड़ने का संदेश देता है। जिन्होंने पूरे देश का एकीकरण करके विश्व पटल पर एक अनुपम मिशाल कामय की। ऐसे स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष सरदार पटेल का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। हम उनको शत्-शत् नमन करते हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



