उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के तहत 980 ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा वृहद स्वच्छता अभियान

संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के तहत 980 ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा वृहद स्वच्छता अभियान

रायबरेली, 31 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार संचारी रोग नियन्त्रण अभियान अन्तर्गत जनपद के समस्त 980 ग्राम पंचायतों में 05 से 31 अक्टूबर, 2025 तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रोस्टर लगाकर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से झाड़ी कटाई, नाली सफाई, एन्टीलार्वा एवं दवा का छिड़काव फॉगिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया है कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर्व को देखते हुए वृहद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत जनपद के 980 ग्राम पंचायतों में 1591 सफाई कर्मचारियों द्वारा कुल 6915 स्थलों पर झाड़ी कटाई, नाली सफाई, एन्टीलार्वा एवं दवा का छिड़काव, फॉगिंग तथा छठ पूजा एवं गंगा घाटों की साफ-सफाई आदि का कार्य किया गया, साथ ही साफ-सफाई के दौरान ग्राम पंचायत से निकलने वाले कूड़े को ई-रिक्शा के माध्यम से एकत्रित कर निस्तारित कराये जाने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया है कि साफ-सफाई हेतु रोस्टर के अनुसार लगाये गये कर्मचारियों के कार्यों का जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा०) द्वारा रैण्डम आधार पर भी निरीक्षण किया गया तथा क्रॉस वेरीफिकेशन हेतु अन्य विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी (पं०) को नामित किया गया है, जिनके द्वारा प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण करते हुए कराये गये कार्यों एवं नामित कर्मचारियों की उपस्थिति का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिसमें किसी भी कर्मचारी के कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिसके परिणाम स्वरूप कर्मचारियों द्वारा उपस्थित रहकर टीम भावना के साथ ग्राम पंचायत में झाडी कटाई, नाली सफाई, एन्टीलार्वा एवं दवा का छिड़काव फॉगिंग आदि का कार्य किया गया।

Related Articles

Back to top button