सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 02 कि0मी0 की यूनिटी दौड़ का आयोजन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 02 कि0मी0 की यूनिटी दौड़ का आयोजन
रायबरेली, 31 अक्टूबर 2025
मा0 राज्यसभा सदस्य सांसद संजय सेठ ने कलेक्ट्रेट परिसर रायबरेली से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 02 कि0मी0 की यूनिटी दौड़ का आयोजन का उद्घाटन व समापन किया गया। जिसका निर्धारित रुट चार्ट कलेक्ट्रेट परिसर रायबरेली से फिरोजगांधी डिग्री कालेज चौराहा, जेल रोड से होते हुए पं0 मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस यूनिट दौड में 400 पुरुष एवं 250 महिला कुल 650 प्रतिभागियो ने भाग लिया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष, भा0ज0पा0 बु़द्धीलाल पासी, विधायक सलोन अशोक कुमार, एम0एल0सी0 मुकेश वर्मा, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, परियोजना निदेशक सतीश मिश्रा, जिला विकास अरूण कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव, जिला नेहरू युवा केन्द्र सुधीर पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह, जी0आई0सी0 प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार, क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरूाोत्तम एवं समस्त स्टाफ द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 02 कि0मी0 की यूनिटी दौड़ का सफल आयोजन किया गया।



