#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना चिलकाना पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ चोरी के मुकदमें में वांछित शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे चोरी के 32000/- रूपये, 01 तमन्चा देशी 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद

थाना चिलकाना पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ चोरी के मुकदमें में वांछित शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे चोरी के 32000/- रूपये, 01 तमन्चा देशी 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस  315 बोर व 01 बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद

विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चोरी/नकबजनी/गौकशी/लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर संघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनाँक 22.07.2026 को थाना प्रभारी चिलकाना मय फोर्स के संगमौर से ग्राम महेश्वरी कलाँ जाने वाले रजवाहे पर नाले पर संदिग्ध व्यक्ति / संदिग्ध वाहन व अपराधियो की चैकिंग कर रहे थे तभी संगमौर की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया जो नही रूका और भोजपुर तगा व ताजपुरा को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल मोडकर  सिंगल रोड की तरफ भागा तथा करीब 300 मीटर आगे चलकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने बायी तरफ चकरोड पर मोटर साइकिल गिराकर गन्ने के खेत मे घुसकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी सूक्ष्म फायरिंग में बदमाश के बाये पैर मे घुटने के नीचे गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया ।  गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान दानिश उर्फ दाना पुत्र अय्यूब नि0 मौ0 मजहर हसन थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर के रूप में हुई । गिरफ्तार अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा देशी 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व ग्राम पटनी से चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित 32000/- रूपये व 01 सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई । अभियुक्त शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है, थाना चिलकाना का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर अपराधी है । गिरफ्तार अभियुक्त थाना चिलकाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 238/2026 धारा-305(ए) बीएनएस में वांछित चल रहा था । अभियुक्त पूर्व से भी थाना चिलकाना व अन्य थानो पर चोरी, लूट, 307 भादवि आदि की संगीन धाराओं में करीब 14 मुकदमें में पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

अभियुक्त दानिश उर्फ दाना उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 36/18 धारा 379/411 भादवि थाना चिलकाना
2. मु0अ0सं0 172/18 धारा 379/411 भादवि  थाना रामपुर मनिहारन
3. मु0अ0सं0 406/18 धारा 380/411 भादवि थाना चिलकाना
4. मु0अ0सं0 328/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिलकाना
5. मु0अ0सं0 567/19 धारा 380/411 भादवि –थाना चिलकाना
6. मु0अ0सं0 568/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना चिलकाना
7. मु0अ0सं0 419/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिलकाना
8. मु0अ0सं0 420/20 धारा 188 भादवि थाना चिलकाना
9. मु0अ0सं0 560/20 धारा 307/504 भादवि थाना चिलाकना
10. मु0अ0सं0 561/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिलकाना
11. मु0अ0सं0 562/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चिलकाना
12. मु0अ0सं0 446/20 धारा 392/411 भादवि थाना गंगोह
13. मु0अ0सं0 177/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना नानौता
14. मु0अ0सं0 238/2026 धारा-305(ए) बीएनएस—थाना चिलकाना

बरामदगी का विवरणः-
32000/- रूपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 238/2026 धारा-305(ए) बीएनएस थाना चिलकाना
01 तमन्चा देशी 315 बोर
02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
02 खोखा कारतूस  315 बोर
01 मोटरसाइकिल सुपर स्पलैण्डर रंग काला जिस पर सफेद व नीली पट्टी है

Related Articles

Back to top button