#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सेंट मैरीज़ स्कूल के छात्र अलमाज़ नदीम को ‘बेस्ट बिहेवियर स्टूडेंट् अवॉर्ड’

सेंट मैरीज़ स्कूल के छात्र अलमाज़ नदीम को ‘बेस्ट बिहेवियर स्टूडेंट् अवॉर्ड’    
     
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी                

सहारनपुर सेंट मैरीज़ स्कूल के छात्र अलमाज़ नदीम को उनके उत्कृष्ट व्यवहार अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के लिए”बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान परख फाउंडेशन की डायरेक्टर अनु बजाज ने प्रदान किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अनु बजाज ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में अच्छे संस्कार,अनुशासन और सकारात्मक व्यवहार सफलता की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने अलमाज़ नदीम को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अमजद अली,एडवोकेट मुस्तकीम सर तथा इज़हार मंसूरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों और अच्छे व्यवहार का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। समारोह में अलमाज़ नदीम के पिता मुजाहिद नदीम भी उपस्थित रहे। उन्होंने परख फाउंडेशन,सेंट मैरीज़ स्कूल एवं सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में परिवार और विद्यालय की साझा भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम में हाफिज़ मुदस्सिर,गय्यूर आलम,नूरुल्लाह, दानिश,रूबी, सुभान,सबा खान, कुलसुम,लशीबा शादान,लज़ायरा,जैना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अलमाज़ नदीम को सम्मान मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button