समस्त उप जिलाधिकारी धान क्रय हेतु नोडल अधिकारी नामित : डीएम

समस्त उप जिलाधिकारी धान क्रय हेतु नोडल अधिकारी नामित : डीएम
रायबरेली, 30 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत क्रय नीति विषयक निर्गत शासनादेश खाद्य तथा रसद अनुभाग-4 के प्रस्तर संख्या-35.1 व प्रस्तर संख्या-35.2 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार खरीफ खरीफ विपणन विपणन व वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद रायबरेली के प्रत्येक तहसील के उप जिलाधिकारी को धान क्रय हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। उन्होंने बताया है कि नामित नोडल अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि धान खरीद, क्रय केन्द्रों पर धान का सुरक्षित भण्डारण, सम्बद्ध चावल मिलों को नियमानुसार धान का प्रेषण एवं केन्द्रीय पूल में कस्टम मिल्ड चावल (सी०एम०आर०) के भण्डारण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे तथा किसी भी कारण से धान खरीद प्रभावित न होने पाये। इसके अतिरिक्त जिला खाद्य विपणन अधिकारी, रायबरेली अपर जिला खरीद अधिकारी होंगे।



