#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; गमछा, मृतक की मार्कशीट और आधार कार्ड बरामद।

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; गमछा, मृतक की मार्कशीट और आधार कार्ड बरामद।

विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस ने सरसावा थाना क्षेत्र में हुए युवक की हत्या का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा, मृतक की मार्कशीट और आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के चलते की गई थी। एसएसपी सहारनपुर द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस ने दो आरोपियों मोबिन निवासी कुतुबपुर, थाना सरसावा और रहमान निवासी चंदेड़ी, जनपद शामली को नकुड से शाहजहांपुर जाने वाले रास्ते पर टाबर तराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा, मृतक की मार्कशीट और आधार कार्ड बरामद किए।पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि मृतक विपिन का उसकी रिश्तेदारी की एक युवती से मेलजोल था, जिससे वह नाराज था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 17 जुलाई को दोनों आरोपियों ने मृतक को नशा करने के बहाने जंगल में बुलाया और वहां गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मृतक का मोबाइल और अन्य सामान रास्ते में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button