विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अंसारी समाज ने भरी हुंकार अंसारी समाज ने नगर सहारनपुर से ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर शादाब अंसारी को किया प्रत्याशी घोषित

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अंसारी समाज ने भरी हुंकार अंसारी समाज ने नगर सहारनपुर से ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर शादाब अंसारी को किया प्रत्याशी घोषित
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अंसारी समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों की एक मीटिंग डॉक्टर शादाब अंसारी के निवास स्थान पर देर रात संपन्न हुई। अंसारी समाज के सहारनपुर नगर में सबसे ज्यादा वोट है इस बार नहीं तो कभी नहीं सहारनपुर में अंसारी समाज कांग्रेस समाजवादी बसपा सभी पार्टियों को वोट देता आ रहा है लेकिन आज तक हमें किसी भी पार्टी ने सम्मान देने का काम नहीं किया इस बार अंसारी समाज अपनी ताकत का एहसास करायेगा मीटिंग में जुबेर अंसारी ने डॉक्टर शादाब अंसारी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसपर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से डॉक्टर शादाब अंसारी के नाम पर मोहर लगा दी गई। अंसारी समाज आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जी जान से जुट जाये सहारनपुर नगर से डॉक्टर शादाब अंसारी को तन मन धन से चुनाव लड़ा जाएगा!!इस अवसर पर समाजसेवी परवेज अंसारी, पूर्व राज्य कर अधिकारी मौजम अली, पूर्व प्रत्याशी मंसूर अंसारी, नवाब अंसारी, अलीम अंसारी, अनवर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, बरकत अंसारी, रईस अंसारी, एडवोकेट साजिद अंसारी, जुबेर अंसारी शराफत अंसारी नदीम अंसारी डॉक्टर नफीस, प्रधान फैजान अंसारी, प्रधान साजिद अंसारी, कासिम अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, तसव्वुर अंसारी, शादाब अंसारी सलमान उर्फ सागर अंसारी उपस्थित रहे।



