#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

शहर काजी से कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण पर मजबूत पार्षद दल ने की मुलाकात

शहर काजी से कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण पर मजबूत पार्षद दल ने की मुलाकात

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद से संबंधित प्रशासनिक आदेश के विषय में देर रात मजबूत पार्षद दल के प्रतिनिधिमंडल ने शहर काजी मौलाना नदीम अख्तर साहब से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत चर्चा की l इस दौरान पार्षद टिंकू अरोड़ा ने कहा कि शहर में अमन, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सभी वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाज के सम्मानित व्यक्तियों और बुद्धिजीवी वर्ग को एकजुट होकर शहर काजी ओर जिम्मेदारों के नेतृत्व में कानूनी लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजबूत पार्षद दल के सभी पार्षद नगर की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हर संभव सहयोग करेंगे। शहर काजी मौलाना नदीम अख्तर साहब ने कहा कि सहारनपुर हमेशा से अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द के लिए जाना जाता है तथा इस परंपरा को हर हाल में कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के बीच प्रेम और सद्भाव बनाए रखते हुए वरिष्ठ एवं जिम्मेदार अधिवक्ताओं के सहयोग से इस मामले में कानूनी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। इस अवसर पर पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद हाजी फजलुर्रहमान, पार्षद अब्दुल खालिक, पार्षद इमरान सैफी, पार्षद डॉ. एहतेशाम, पार्षद नितिन जाटव, पार्षद डॉ. मोहतसीन, पार्षद फराज अंसारी, पार्षद फहाद सलीम, पार्षद कलीम अहमद तथा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button