तेली समाज उत्थान समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

तेली समाज उत्थान समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर तेली समाज उत्थान समिति (रजि.) के तत्वावधान में ताज पैलेस, 62 फुटा रोड, खाताखेड़ी, सहारनपुर में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि “शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाए। विशिष्ट अतिथि एवं बेहट विधानसभा के प्रत्याशी रईस मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह शेर की तरह निर्भीक और सफल बनता है। तेली समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक इसरार चौधरी ने कहा कि आज समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी। मलिक समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरशाद मलिक ने कहा कि फाउंडेशन बिरादरी के साथ तन, मन और धन से सदैव खड़ा है। वरिष्ठ समाजसेवी हाजी इदरीश मलिक ने समाज हित में सभी लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. युनुस कौसर एडवोकेट ने तथा संचालन डॉ. एम. रिजवान ने किया। समारोह में विशेष डिप्लोमा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले डॉ. इलमा मलिक, डॉ. अदीबा मलिक, सना मलिक, निगहत जावेद, डॉ. मो. अहमद, नैजुल मशकूर अली सहित अनेक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हाजी मास्टर अब्दुल वहीद (कोऑर्डिनेटर), हाजी महमूद हसन सामानी (कोऑर्डिनेटर), शमीम अहमद अंसारी (पूर्व मंत्री), भूरा मलिक (पार्षद), डॉ. अहतशाम (पार्षद), कलीम अहमद (पार्षद), अहमद मलिक (पार्षद), परवेज मलिक (पार्षद), मेहरबान मुखिया (ब्लॉक प्रमुख), अहमद नदीम मलिक, रिजवान मलिक, सुल्तान मलिक, आबदा मलिक, डॉ. नसीम मलिक, अयाज़ उस्मानी, शकील मलिक, हाजी मो. असगर, नफीस मलिक, फुरकान मलिक, कुर्बान वहीद, कारी फुरकान, मौलाना हन्नान, मौलाना मो. इशहाक, परवेज इब्राहिम, जहीर तुर्की, नसीम आज़ाद, जबरदीन मलिक, नजाकत कम्भोर, डॉ. शब्बीर अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह का समापन सभी अतिथियों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।



